कंगना रनौत ने मंडी सीट से भरा नामांकन पत्र, निकाला रोड शो

कंगना रनौत ने मंडी सीट से भरा नामांकन पत्र, निकाला रोड शो

हिमाचल प्रदेश की हॉट सीट बन चुकी मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने अपना नामांकन पत्र भर दिया है। इससे पहले कंगना रनौत ने रोड शो निकाला। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कंगना रनौत मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच से जनसभा को संबोधित करेंगी। कंगना की नामांकन रैली में कई वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद रहे । रोड शो में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि मंडी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह 9 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। उन्होंने भी सेरी मंच से जनता को संबोधित किया था। आज नामांकन का आखिर दिन है और बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर कंगना रणौत ने ही आखिर में अपना नामांकन भरा है। इससे पहले बीजेपी के कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला से तीनों प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।